प्रकाश और समृद्धि के पर्व दीपोत्सव का आगाज मंगलवार को धनतेरस से हो गया। इस मौके पर शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए। नवीन मार्केट में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां देर रात तक लोग जमकर खरीदारी करते रहे।
वाह! क्या रौनक बिखरी है बाजार में..धनतेरस की रौनक के आगे जीएसटी की दुश्वारियां फीकी पड़ गईं। नोटबंदी का असर भी बेअसर हो गया। उल्लास में डूबे बाजार और शहर की जाम सड़कें बता रही थीं कि दिवाली यानी खुशियों का पर्व आ गया है। किसी भी बाजार में कदम रख दीजिए, चलने के लिए मशक्कत करना पड़ रही थी। धनतेरस पर लोग खरीदारी के मूड में दिखे और एक बरस से बाजार में छाये सन्नाटे को दिवाली के बहाने दूर कर दिया। एक दिन में करीब 1200 करोड़ रुपए की धनवर्षा बाजारों पर हुई। उल्लास में डूबे पर्व की लाइव रिपोर्ट..
Advertisements