Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डा दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में शामिल, ACI ने जारी की लिस्ट

सोमवार को दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची जारी करते हुए एसीआई ने यह भी कहा कि 2023 के लिए वैश्विक स्तर पर कुल हवाई यात्रियों का पूर्वानुमान 8.5 बिलियन (850 करोड़) के करीब है, जो पूर्व-महामारी के स्तर से 93.8 प्रतिशत अधिक जबकि 2022 की तुलना में 27.2 प्रतिशत अधिक है।

दिल्ली हवाई अड्डे को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डे की सूची में 2023 के लिए 10वें नंबर पर रखा गया है। हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस लिस्ट में टॉप पर है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व्यस्त रहने के मामले में दसवें स्थान पर है जबकि दुबई और डलास हवाई अड्डे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

सोमवार को सूची जारी करते हुए एसीआई ने यह भी कहा कि 2023 के लिए वैश्विक स्तर पर कुल हवाई यात्रियों का पूर्वानुमान 8.5 बिलियन (850 करोड़) के करीब है, जो पूर्व-महामारी के स्तर से 93.8 प्रतिशत अधिक जबकि 2022 की तुलना में 27.2 प्रतिशत अधिक है। 

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से पांच अमेरिका में हैं।   दसवें स्थान पर, दिल्ली हवाई अड्डा है जहां से 2023 में 7.22 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। 2022 में, हवाई अड्डा नौवें स्थान पर था।